भविष्य सुरक्षित चाहिए? पहले Goal तय कीजिए, फिर SIP शुरू कीजिए

Goal Based Investment क्यों ज़रूरी है? आसान भाषा में समझिए

आजकल बहुत-से लोग SIP के बारे में सोशल मीडिया, टीवी या दोस्तों से सुनकर निवेश शुरू करना चाहते हैं। यह बात अच्छी है कि लोग निवेश का फैसला तो ले रहे हैं।
लेकिन जब उनसे पूछा जाता है कि आप किस लक्ष्य (Goal) के लिए निवेश कर रहे हैं, तो ज़्यादातर लोग कन्फ्यूज़ हो जाते हैं।

यही सबसे बड़ी समस्या है।
बिना लक्ष्य के निवेश करना मतलब बिना नक्शे के सफ़र शुरू करना।

इसीलिए Goal Based Investment बहुत ज़रूरी है।


एक सच्ची जैसी कहानी

राजेश हमारे पास निवेश शुरू करने आए।
उन्होंने कहा, “मुझे अपने भविष्य के लिए कुछ पैसे बचाने हैं।”

मैंने उनसे पूछा,
👉 “किस उद्देश्य के लिए? रिटायरमेंट, बच्चों की पढ़ाई या कुछ और?”

राजेश थोड़े कन्फ्यूज़ हो गए।


सवाल–जवाब से साफ़ तस्वीर

मैंने उनसे धीरे-धीरे कुछ सवाल पूछे:

1️⃣ आज घर का खर्च कितना है?
राजेश: ₹35,000 प्रति महीना

2️⃣ आपकी उम्र कितनी है और कब रिटायर होना चाहते हैं?
उम्र: 35 साल
रिटायरमेंट: 65 साल
यानि निवेश के लिए लगभग 30 साल का समय

3️⃣ क्या आपने पहले कुछ बचत की है?
राजेश: नहीं

4️⃣ रिटायरमेंट के लिए कितना पैसा चाहिए, ऐसा आप सोचते हैं?
राजेश: ₹50 लाख

5️⃣ अभी हर महीने कितना निवेश करना चाहते हैं?
राजेश: ₹2,000


अब ज़रा सच्चाई समझिए

आज ₹35,000 का जो खर्च है, वह महंगाई (Inflation) की वजह से 30 साल बाद कितना होगा?

अगर महंगाई सिर्फ़ 6% भी मानी जाए, तो
👉 30 साल बाद यही खर्च लगभग ₹2,00,000 प्रति महीना हो जाएगा।

यानि रिटायरमेंट के बाद राजेश को भी हर महीने करीब ₹2 लाख चाहिए होंगे।
(यहाँ हमने मेडिकल खर्च भी नहीं जोड़े हैं)


रिटायरमेंट के बाद कितने पैसे चाहिए?

मान लीजिए राजेश 80 साल तक जीते हैं।
यानि रिटायरमेंट के बाद 15 साल तक खर्च चलाना है।

अगर हर महीने ₹2,00,000 चाहिए, तो
रिटायरमेंट के समय उन्हें करीब ₹2.10 करोड़ का फंड चाहिए,
ताकि यह पैसा 8% रिटर्न पर निवेश होकर हर महीने पेंशन दे सके।


तो SIP कितनी होनी चाहिए?

अगर राजेश को 30 साल बाद ₹2.10 करोड़ चाहिए,
तो आज से उन्हें लगभग ₹6,000 प्रति महीना SIP शुरू करनी होगी।

जबकि वे सोच रहे थे सिर्फ़ ₹2,000 की SIP से काम चल जाएगा।

यानी असली ज़रूरत उनकी सोच से 3 गुना ज़्यादा थी।


अब असली समस्या

अगर हम राजेश से सीधे कह देते,
“आपको ₹6,000 की SIP करनी होगी,”
तो शायद वे डर जाते।

क्योंकि उनके और भी लक्ष्य हैं:
✔ बच्चों की पढ़ाई
✔ गाड़ी खरीदना
✔ खुद का घर

इसीलिए सिर्फ एक ही Goal पर ज़्यादा बोझ डालना सही नहीं होता


समाधान क्या है?

Goal Based Investment का मतलब है:
हर लक्ष्य के लिए अलग-अलग प्लान बनाना
और छोटे अमाउंट से सही जगह निवेश शुरू करना।

हम अपने अगले ब्लॉग में बताएँगे कि
👉 राजेश कैसे सिर्फ़ ₹1,000 प्रति महीना से भी
रिटायरमेंट का लक्ष्य शुरू कर सकते हैं,
और बाकी लक्ष्यों को भी आराम से पूरा कर सकते हैं।


आप भी बिना कन्फ्यूज़न निवेश करना चाहते हैं?

तो अभी सही प्लानिंग शुरू करें।
Goal तय करें, फिर निवेश करें।

📌 अपनी Goal Based Investment Planning के लिए
यहाँ क्लिक करें और हमसे संपर्क करें।

टिप्पण्या

या ब्लॉगवरील लोकप्रिय पोस्ट

निवेश का सबसे बड़ा सवाल: SIP कितनी शुरू करें? जवाब यहाँ है👇

⭐⛔️ 🌐 बाजारातील घसरणीदरम्यान तुमची 📊 SIP थांबवू नका

निवेश का असली राज़: मार्केट गिरावट में घबराएँ नहीं, कॉस्ट एवरेजिंग अपनाएँ